मंडी में दर्दनाक हादसा: रिजल्ट लेकर लौट रहे बच्चों की कार खाई में गिरी, 6 घायल

1 अप्रैल: मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। हादसा डैहर-समलेहु मार्ग पर भंतरेहड़ नाले के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक निजी स्कूल से परीक्षा परिणाम लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है।

घायलों में चालक बसंत राम (65), वंदना (25) और चार बच्चे शामिल हैं। सभी बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *