2 अप्रैल: मंडी सदर क्षेत्र में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी-सह-एसडीएम रूपिंदर कौर के अनुसार 7 अप्रैल और 28 अप्रैल को टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह टेस्ट छोटा पड्डल में बैडमिंटन कोर्ट के सामने वाली सड़क पर होंगे।
टेस्ट में शामिल होने के लिए आवेदकों को पहले ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य है। 7 अप्रैल के टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 1 अप्रैल सुबह 11:30 बजे से, जबकि 28 अप्रैल के लिए 22 अप्रैल सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। स्लॉट Parivahan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधूरे फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी आवेदकों को भरा हुआ फॉर्म, फोटो और जरूरी दस्तावेज फाइल में साथ लाने होंगे, अन्यथा उन्हें टेस्ट देने की अनुमति नहीं मिलेगी।