मंजुला कुमारी बनीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की संयुक्त निदेशक, मीडिया संगठनों ने दी बधाई

27 मार्च , कविता शांति गौतम : बीबीएन, 27 मार्च — प्रदेश सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPR) में कुल्लू जिला से संबंध रखने वाली मंजुला कुमारी को संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मंजुला कुमारी की इस नियुक्ति पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

नेशनल वाइस चेयरमैन एवं हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष शांति स्वरूप और एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रनेश राणा ने कहा कि मंजुला कुमारी के नेतृत्व में विभाग नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *