मंगलसूत्र बना मौत की वजह, सीढ़ियों से फिसला पैर और कट गया गला

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

नई दिल्ली, 2 जुलाई। गांधीनगर इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। सीढ़ियों से उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गले में पहने मंगलसूत्र से उसका गला कट गया। महिला को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

मृतका की शिनाख्त राधा के रूप में हुई है। राधा अपने पति अनिल पासवान और दो बेटों के साथ गांधीनगर के रघुवरपुरा में तीन मंजिला मकान में किराए पर रहती थी। अनिल कपड़े की सिलाई का काम करता है। राधा दो माह पहले ही गांव से पति के पास रहने आई थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को अनिल काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी व दोनों बच्चे थे। दोपहर में राधा कपड़े सुखाने के लिए अपने बड़े बेटे को लेकर छत पर गई थी। कपड़े छत पर सुखाकर वह सीढ़ियों से उतर रही थी। अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए नीचे जा गिरी।

उसने अपने गले में एक बड़ा मंगलसूत्र पहना हुआ था। गिरने के दौरान मंगलसूत्र से उसका गला कट गया। राधा के बेटे ने इमारत में रहने वाले किराएदार को मां के गिरने के बारे में बताया। उसके बाद पौने एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *