भ्रष्टाचार मामले में बर्खास्त पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को एंटी करप्शन ब्रांच ने किया गिरफ्तार  

Spread the love

प्रोजेक्टों में एक पर्सेंट कमीशन मांगने के मिले पुख्ता सबूत

आवाज़ ए हिमाचल 

 चडीगढ़, 24 मई। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को उनके के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद बर्खास्त कर दिया है। डॉ. विजय सिंगला हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच बठिंडा ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी से भी सिंगला के निष्कासन की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने भी अपना गुनाह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

भगवंत जी मुझे आपके ऊपर मान है: केजरीवाल

भगवंत मान की तरफ से उठाए गए इस कदम की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रशंसा की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कर कहा,”भगवंत जी मुझे आपके ऊपर मान है। आपके इस कदम के साथ मेरी आंखों में आंसू आ गए… आज पूरा देश आपके ऊपर गर्व महसूस कर रहा है।” इसके साथ ही केजरीवाल ने भगवंत मान की वीडियो भी शेयर की है।

सिद्धू मूसेवाले ने कहा- …आपे मर जांदे जेहड़े दूजेयां नूं मारदे

वहीं, इस मामले पर गायक सिद्धू मूसेवाला का बयान सामने आया है। सिद्धू मूसेवाला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी सांझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘‘बाबा कैहंदा सी, देखी चल मरदानेया रंग करतार दे, आपे मर जांदे जेहड़े दूजेयां नूं मारदे।’’

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में डॉ. विजय सिंगला मानसा से सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ खड़े हुए थे। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को हरा कर चुनाव जीते थे।

सिद्धू के मीडिया सलाहकार ने मान के फैसले का किया स्वागत 

सी.एम. मान के अपने मंत्री पर लिए गए एक्शन पर कांग्रेस के पूर्व प्रधान सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, ”भगवंत मान जी को दलेरी वाले फैसले के लिए मुबारकबाद व शुभकामनाएं, क्या अब पिछली सरकार के घोटालेबाज मंत्रियों का नंबर लगेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *