भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने कहा, चारों नगर निगम चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

03 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने कहा चारों नगर निगम चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित तमाम बड़े भाजपा नेता नगर निगम चुनाव के महत्व को समझते हुए हर जगह मोर्चा संभाले हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने हर वार्ड का अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। वार्ड की छोटी व बड़ी प्रमुख समस्याओं को देखा जा रहा है, जिससे उस वार्ड के लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके।

उन्होंने कहा भाजपा हवा हवाई बातें करने के बजाय धरातल पर लोगों को सुविधाएं मिलें इस दिशा में प्रयास कर रही है।नैहरिया ने कहा धर्मशाला नगर निगम की बात करें तो पिछले पांच साल में कांग्रेस समर्थित नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले सभी कार्य ठप पड़ गए थे। लेकिन अब जनता ट्रिपल इंजन का समर्थन देकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति देने का मन बना चुकी है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने धर्मशाला दौरे के दौरान 100 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए थे।

उन्होंने कहा इन नई योजनाओं के बनने और बनकर तैयार होने से धर्मशाला पूरे देश में विकास को लेकर एक अलग पहचान कायम करेगा। उन्होंने दावा किया कि सात अप्रैल को धर्मशाला सहित अन्य तीन नगर निगमों में भी चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे तथा मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का मिशन रिपीट पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *