भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया को दान किये मास्क, सेनिटाइज़र, और पीपीई किट्स

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

16 मई । कोरोना महामारी की लड़ाई में सरकार व प्रशासन के सहयोग के लिए कई समाजसेवी व स्वयंसेवी भी सामने आ रहे हैं। जहां इस जंग को जीतने के लिए कोई आर्थिक सहायता कर रहा है तो कोई अपनी ओर से जरूरतमंद वस्तुओं का दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने भी समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया को अपनी ओर से 500 मास्क, 10 पीपीई किट्स तथा 20 लीटर सैनेटाइजर भेंट किए।

इस मौके पर नगर निगम के महापौर ओंकार नेहरिया ने इस सहयोग के लिए भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि इस तरह से अन्य लोगों को भी इस महामारी को हराने में सरकार व प्रशासन की मदद को आगे आना चाहिए। वहीं विपिन नेहरिया ने कहा कोरोना महामारी की इस जंग में यह उनकी तरफ से छोटा सा योगदान है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह अपने सामर्थ्य के अनुसार इस तरह का सहयोग करते रहेंगे, ताकि कोरोना की इस लड़ाई से निजात पा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *