भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे शिमला

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

20 जून । भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ शिमला आए हैं। उनके साथ उनके रिश्तेदार भी  शिमला पहुंचे है। धोनी शुक्रवार शाम के समय शिमला पहुंचे थे। उन्होंने शिमला के मैहली में होम स्टे एक रात काटी जबकि शानिवार को वह मैहली से शिफ्ट होकर कनलोग स्थित रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे।

धोनी के शिमला पहुंचने की खबर सुनते ही उनके प्रंशसकों और स्थानीय लोगों में उत्साह और ख़ुशी की लहर दौड़ गई। धोनी की एक झलक पाने को स्थानीय लोग और उनके प्रशंसक इक्कठा हो गए । धोनी ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ फोटों भी खिंचवाई। महेंद्र सिंह धोनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला आए हैं।

धोनी करीब 12 लोगों के साथ शिमला आए है।  जानकारी के अनुसार धोनी शुक्रवार को रात नौ बजे यहां पहुंचे हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। होम स्टे के बाहर पुलिस भी तैनात की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *