भाजयुमों नेता पर महिला से दुराचार का आरोप, केस दर्ज  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर महिला ने दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। बालूगंज थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि हितेश शर्मा ने इसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। हितेश शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है। इसके अलावा मंडल सचिव के पद पर भी रह चुका है। हितेश शर्मा पूर्व सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का करीबी था।

बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के ब्यान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए तलब किया है। जल्द पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी भी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *