भाजपा विचारधारा की पार्टी है :रणधीर शर्मा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
11 जनवरी।बिलासपुर के भाषा संस्कृति भवन में मंगलवार को युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की सयुंक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता व आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने शिरकत की। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा की गई इसमें मुख्य रूप से 1 बूथ 20 यूथ और एक बूथ 20 महिलाएं रहा।

बैठक के बाद पंजाब सरकार के विरोध में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया । जिसमें सभी महिला मोर्चा युवा मोर्चा के साथियों के साथ साथ रणधीर शर्मा ने भी अपने हस्ताक्षर कर इस अभियान को आगे बढ़ाया। रणधीर शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा की पार्टी है ना की रिश्वतखोरी और व्यक्ति विशेष की पार्टी है ।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में जो चुक की है उसके लिए पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री के साथ साथ कांग्रेस के ऊपर भी सवालिया निशान खड़े किए ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हो ना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करती है । बैठक में मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष लेख राम , जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर , जिला परिषद सदस्य सत्या ठाकुर , जिला के सचिव बृजलाल ठाकुर ,महिला मंडल की अध्यक्षा चंपा देवी , युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोनू ठाकुर , युवा मोर्चा के प्रवक्ता पवन ठाकुर ,युवा मोर्चा के सचिव शेर सिंह , युवा मोर्चा के अपर मंडल के उपाध्यक्ष व धयाल पंचायत के प्रधान शेर सिंह ,भाजपा आईटी सेल के संयोजक मितेश , जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुशीला धीमान व 60 कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *