प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा भाजयुमो ने किया रक्तदान

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
            मनीष कोहली ( शाहपुर )

17 सितम्बर। भाजपा युवा मोर्चा जिला कांगड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शाहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस दौरान 35 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। भाजपा युवा मोर्चा कांगड़ा के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि इस बार नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं तथा यही वजह है कि इस बार युवा मोर्चा उनके जन्मदिवस को ” सेवा व समर्पण अभियान ” के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में आज युवा मोर्चा जिला कांगड़ा द्वारा शाहपुर के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,साथ ही मरीजों को फल भी बांटे गए।

इस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त का दान युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष प्रणव ने अपनी तथा युवा मोर्चा की समस्त टीम की ओर से सभी रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने इस रक्दान शिविर के सफल आयोजन के लिए टांडा हॉस्पिटल से डॉ सौरव के नेतृत्व में आई हुई ब्लड बैंक की टीम के साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा गुरुदर्शन गुप्ता,शाहपुर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिंदर पाल सिंह  व डॉ सन्नी धीमान का भी विशेष धन्यावद किया ।
 जिलाध्यक्ष प्रणव ने बताया कि मोदी जी के 20 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर आने वाले 20 दिनों में भी युवा मोर्चा इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करता रहेगा।  इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला कांगड़ा के सभी पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *