भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

कोहली, शाहपुर। शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक आज शाहपुर में मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी सहित वरिष्ठ प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्ष रविदत्त ने विचार विमर्श कर निम्लिखित पदाधिकारियों की घोषणा की तथा कहा कि अतिरिक्त मंडल कार्यकारणी सदस्यों एवं मोर्चो, प्रोकोष्ठो का गठन भी शीघ्र कर दिया जाएगा। भाजपा मंडल शाहपुर पदाधिकारियों की सूची में अध्यक्ष रविदत्त शर्मा, महासचिव अमरीश परमार व सतीश कुमार, उपाध्यक्ष केवल कृष्ण चौधरी, कृपाल संधू, अश्वनी चौधरी जोगिंदर सिंह ठाकुर, सचिव सुषमा देवी, अनुपमा कुमारी, संजीव महाजन आदि सम्मिलित हुए।

सुनीता देवी को प्रेस सचिव, जसविंदर चौधरी को कार्यालय सचिव, राकेश मनु कोषाध्यक्ष तिलक राज शर्मा को बनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *