भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जम्वाल ने पार्टी अध्यक्ष के समक्ष रखी मांग,जोगिंद्र नगर में बनाया जाए कोविड अस्पताल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जतिन लटावा,जोगिंद्र नगर

18 मई।प्रदेश भाजपा पार्टी की वर्चूअल बैठक के बाद जोगिंद्र नगर भाजपा के मंडलाध्यक्ष पंकज जम्वाल ने भाजपा कार्यालय जोगिंदरनगर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि जोगिंद्र नगर उपमंडल के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि अपना फर्ज बखूबी से निभा रहे हैं तथा अपनी पंचायतों को सेनिटाईज भी कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे क्षेत्र की कमियों के बारे में सुझाव मांगे है।


उन्होने प्रदेशाध्यक्ष से मांग की है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जोगिंद्र नगर में कोविड-19 अस्पताल खोला जाए।
मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने बताया कि कोरोना काल के चलते जोगिंद्र नगर अस्पताल की टीम एसएमओ डॉ रोशन लाल कौंडल के नेतृत्व में बहुत अच्छा कार्य कर रही है।उन्होने बताया कि जोगिंद्र नगर उपमंडल में लोगों की सहायता हेतु राजनीतिक पार्टियां भी बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं,जिसके लिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया है।उन्होंने कहा कि इस समय में हमें द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत में पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं,जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस महामारी के दौर में जरूरतमंद लोगों की सहायता करें तथा जरूरी कार्य हेतु ही घरों से बाहर निकले,मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *