भाजपा प्रदेश मुख्यालय में डॉ. राजीव बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम बजट 2026 का सीधा प्रसारण सुना

शिमला, 1 फरवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर, शिमला में केंद्रीय आम बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण सुना।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री के बजट भाषण को गहनता से सुना तथा बजट के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा भी की। बजट प्रसारण के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें बजट को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों एवं मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *