भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक:सैमी वर्चुअल बैठक में बनीखेत से जुड़ें चंबा के पदाधिकारी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विपुल महेन्द्रू,चंबा

01 जुलाई।प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चंबा जिला से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनीखेत से जुड़े।बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियां, केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच में लेकर जाएं तथा 2022 के लिए कमर कसे। उन्होंने कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी फिर से हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी,वे जनप्रिय नीतियों को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में “कृषि सुधार व उपलब्धियां” विषय को लेकर कृषि मंत्री विरेंद्र कंवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा।
जिला चंबा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सेमी वर्चुअल बैठक का आयोजन बनीखेत में किया गया जिला में भारतीय जनता पार्टी के 20 पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी उमेश दत्त , कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक राजपाल ,विधायक भटिया त विक्रम जरियाल जिला अध्यक्ष जसबीर नागपाल , जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर , प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित ठाकुर , जिला महामंत्री, वीरेंद्र ठाकुर,धीरज नरयाल , विनोद कुमार मंडल अध्यक्ष चंबा ,सत्य प्रकाश शर्मा , मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मंडल अध्यक्ष डलहौजी दिव्य चक्षु, मंडल अध्यक्ष भटियात, विनोद महाजन , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक संख्यान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ने प्रदेश कार्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया आज की बैठक में 2022 में भाजपा मिशन रिपीट को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *