भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल

जीडी शर्मा, राजगढ़। 

 29 मार्च। विकास खंड राजगढ़ के पझौता व देवठी-मझगॉव के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पच्छाद मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आईटीआई राजगढ़ की संस्थान प्रबंधन कमेटी में जिला परिषद वार्ड देवठी-मझगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर लगाते हुए कहा गया कि संगठन में इस तरह का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के पझौता आगमन पर चर्चा की गई। पिछले दिनों पझौता व रासमान्दर के कुछ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने शिमला गए थे और उन्हें पझौता में आने का निमन्त्रण पत्र दिया था। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया और अप्रैल माह में पझौता में आने की हामी भरी है। उनके यहाँ आने की सूचना से देवठी-मझगॉव वार्ड के सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

बैठक में विकास कार्यों व अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिसमें गिरीपुल- सनौरा से छैला सड़क को डबल-लेन बनाया जाने, नोैहरी उपतहसील को तहसील बनाए जाने, रासुमान्दर के भडोली में या आस -पास किसी भी सरकारी बैंक की शाखा खोली जाने, गलोग सड़क को नोणी-पुलवाहल में जोडा़ जाने, नेरीपुल से पुलवाहल सड़क को चौड़ा करने व ऐंन्टीहेल गन और पैण या टपरौली से चूड़धार के लिए रोपवे का निर्माण करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *