भवारना क्षेत्र में दीवार से गिरी ईंट, 11 वर्षीय बच्चे की मौत

22 फरवरी: पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत पंचायत डरोह के वार्ड नंबर-5 स्थित गांव जलाख में घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केहर सिंह के घर में पुरानी कच्ची रसोई को हटाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान दीवार से एक ईंट गिरकर वहां मौजूद बच्चे के सिर पर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तुरंत भवारना अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे पालमपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *