शाहपुर: भरूपलाहड़ में पटियाल बस्ती का रास्ता खुला, पुल भी तैयार, लोगों में खुशी की लहर 

Spread the love

जताया उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो, शाहपुर। शाहपुर विधानसभा की पंचायत भरूपलाहड़ में पटियाल बस्ती के लिए रास्ते की कई वर्षों से चली आ रही जद्दोजहद का आज समापन हो गया है। कई सरकारें आई और चली गई लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार व उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने इस रास्ते को खोलकर ये साबित कर दिया कि पठानिया जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हैं। ये कहना है भरूपलाहड़ पंचायत के पटियाल बस्ती के वाशिंदों का।

 

उन्होंने कहा कि पठानिया ने जहां एक ओर पटियाल बस्ती का रास्ता खुलवाया वहीं इस रास्ते पर पुलिया के भी निर्माण करवाया है। वहीं आज पुलिया के निर्माण कार्य पुरा होने पर लोगों ने विधायक केवल पठानिया का आभार प्रकट किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

पंचायत उपप्रधान भीखम पटियाल ने बताया कि कई वर्षों से रास्ते के निर्माण में प्रयत्नशील थे। लेकिन कांग्रेस सरकार के विधायक केवल पठानिया के बनते ही उन्होंने इस रास्ते का संज्ञान लिया और इस सड़क मार्ग को स्वीकृत करवाकर न केवल रास्ते को खुलवाया बल्कि पुलिया के भी निर्माण करवाया। वहीं उन्होंने विधायक से इस रास्ते के निर्माण के लिए भी जल्द से जल्द फंड मुहैया करवाने की मांग उठाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *