भनाला के विजय कुमार बने भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ शाहपुर मंडल के अध्यक्ष

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

19 नवंबर।पंचायत समिति रैत के अध्यक्ष विजय कुमार को भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ शाहपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।संगठनात्मक ज़िला कांगड़ा भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक रमेश वालिया ने विजय की नियुक्ति की है।उन्होंने विजय कुमार को एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित करने के लिए भी कहा है।

विजय कुमार शाहपुर की भनाला पंचायत के प्रधान रह चुके है तथा वर्तमान में पंचायत समिति रैत के चेयरमैन है।विजय कुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए रमेश वलिया सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *