भटिंडा निवासी राजेन्द्र गुप्ता देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की पिछले 32 सालों  से कर रहे यात्रा

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
मुनीश कोहली, शाहपुर 
25 फरवरी। भटिंडा निवासी राजेन्द्र गुप्ता  देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा  साइकिल पर  पिछले 32 सालों  से कर रहे हैं | 130वीं  बार  माता वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा  करने के बाद वीरवार  को शाहपुर पहुंचे राजेन्द्र  गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अब तक साइकिल पर रिकॉर्ड दर्ज कराते हुए  पांच लाख 75  हजार किलोमीटर की यात्रा की है , इन यात्राओं के दौरान  अब तक 65   साईकलों  का प्रयोग किया है।
उन्होंने बताया  कि उन पर बाबा अमरनाथ  व  माता वैष्णो देवी की अपार कृपा है जिसके कारण स्वस्थ और फिट रहते  हैं ,  17 वीं  बार अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे  हैं। राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अब वह हिमाचल  प्रदेश के कांगड़ा ज्वालाजी चिंतपूर्णी नैना देवी  चामुंडा देवी  ,मनसा देवी आदि अन्य  यात्राओं के बाद  हरिद्वार नीलकंठ  की यात्रा करके  काबड़ (गंगाजल ) ले कर  महाशिवरात्रि को   बापसी पर भटिंडा पहुंचेगे   उन्होने बताया कि इससे पहले   उन्होने गुजरात में द्वारकानाथ , माउंट आबू  , पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर  राज्यस्तान में मीराबाई मंदिर व् करणी माता मंदिर , गंगोत्री , अमरनाथ , कलकाता कालीमाता मंदिर  व् कामख्या माता मंदिर सहित अन्य सैंकड़ो मंदिर  की भी  यात्रा साइकिल पर  की है। यात्रा के दौरान वह  आपसी भाई चारे शांति व् साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने का संदेश देते  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *