ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्र नगर ने पुण्यतिथि पर याद किए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जतिन लटावा,जोगिंद्र नगर

21 मई।ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्र नगर ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्‍हें याद किया। जोगिंद्रनगर की द्रुब्बल् पंचायत के समीप माता चतुर्भुजा के साथ पार्किंग में स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर रख कर पुष्प भेंट किए गए और महान नेता के बलिदान को याद किया गया। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया था। जिन्हें मरणो उपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
आज देश का प्रत्येक व्यक्ति राजीव गांधी के विचारों से प्रभावित है। उन्होंने भारतवर्ष को 21वीं सदी का सपना दिखाया था। आज भारतवर्ष पूरी दुनिया में प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर, टेलीकम्युनिकेशन और आधुनिकता के क्षेत्र में जो डंका बजा रहा है वह विचार राजीव गांधी ने ही हमारे देश के सामने लाया। जिससे भारत ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। पंचायत राज को सुदृढ़ करने के लिए राजीव गांधी ने पंचायतों को अधिक शक्तियां दी थी जिस कारण आज ग्रामीण भारत का विकास हुआ है और भारतवर्ष के गांव विकसित हुए हैं। 18 वर्ष के नौजवानों को वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी ने दिया था। आज महान आत्मा को कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने नमन करके याद किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल सहित रविंद्र पाल महासचिव हिमाचल सेवादल, राजेंद्र सिंह चौहान महासचिव मंडी जिला कांग्रेस, पवन शर्मा मकरीरी ज़ोन अध्यक्ष, भीम सिंह ब्लॉक कांग्रेस महासचिव, जेआर कटवाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, गुरुशरण परमार सचिव मंडी जिला कांग्रेस, मनोज ठाकुर सचिव मंडी जिला कांग्रेस, राहुल ठाकुर महासचिव यूथ कांग्रेस जोगिंदर नगर और ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *