ब्रह्म कुमारी की चीफ दादी गुलजार के निधन पर जताया शोक और शिवरात्रि पर कार्यक्रम रद्द किए

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

11 मार्च। ब्रह्म कुमारी की चीफ दादी गुलजार ( ह्मदय मोहिनी) के निधन के कारण मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में ढेलू स्थित प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आज महाशिवरात्री पर होने वाले सभी कार्यक्रम रद कर दिए गए। मुख्य संचालिका सावित्री दीदी ने चीफ आफ ब्रह्म कुमारी के निधन की जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि 97 साल की आयु में उन्‍होंने राजस्‍थान के माउंट आबू में प्रजापति विश्वविद्यालय में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिली है। इसलिए आज शिवरात्रि पर्व पर अयोजित सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया है। ब्रह्म कुमार भाई खेम सिंह व अंजना सहित अन्‍य ने चीफ आफ ब्रह्म कुमारी दादी गुलजार के निधन पर शोक वयक्‍त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *