ब्रह्मा कुमारीज आश्रम पिंजौर में जन्माष्टमी पर आयोजित किए रंगारंग कार्यक्रम 

Spread the love

 

श्री कृष्ण की झाँकिया निकाली, बच्चों ने पेश किए भक्तिरस के कार्यक्रम

आवाज ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर, परवाणू। श्री ब्रह्मा कुमारीज आश्रम पिंजौर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्मा कुमारीज से जुड़े भक्तों व अन्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड नंबर 6 के पार्षद ठाकुर दास शर्मा समेत आश्रम की संचालक बहनो समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण के बाल्य अवस्था से लेकर पुरुष काल की लीलाओं का वर्णन किया गया। बच्चों ने भगवान की लीलाओं का नाट्य रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा भक्ति रस के भजनो पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।

इस दौरान आश्रम की संचालिका बहनो द्वारा प्रवचनों के माध्यम से उपस्थित लोगो का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जिक्र करके उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए लोगो को प्रेरित किया, साथ ही शांत स्वभाव अपनाने व जीवन को किस प्रकार सरल व सादगी से जिया जा सकता है, उस पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में परवाणू, कालका, पिंजौर, पंचकुला व आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान केक काटकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस को उत्साह से मनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *