बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सख्ती, स्टाफ ड्यूटी सूची पोर्टल पर लाइव

1 मार्च: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश देते हुए बताया कि केंद्र अधीक्षकों और उप-केंद्र अधीक्षकों की ड्यूटी सूची संबंधित विद्यालयों के लॉगिन पोर्टल पर लाइव कर दी गई है।

बोर्ड ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने से एक दिन पूर्व केंद्र समन्वयक की उपस्थिति में परीक्षा सामग्री और अधीक्षक पैकेट की गहन जांच की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की कमी या तकनीकी त्रुटि सामने आती है, तो इसकी सूचना तुरंत बोर्ड कार्यालय को दी जाए, ताकि समय रहते सुधार कर परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रखा जा सके।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *