बिलासपुर: 11से 17 जुलाई तक मनाया जाएगा गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर

8 जुलाई। गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव 2022 का आयोजन 11 जुलाई से 17 जुलाई तक किया जा रहा है। गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव आयोजन समिति के सौजन्य से 7 दिन व 7 रात चलने वाले इस उत्सव में खेल, सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महृषि वेद व्यास जी की व्यास गुफा में 11 जुलाई को व्यास जी पूजा अर्चना के साथ होगा। गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव का शुभारंभ सदर विधायक सुभाष ठाकुर करेंगे वहीं महोत्सव का समापन काबीना मंत्री राजेन्द्र गर्ग करेंगे।

कर्ण चन्देल ने बताया कि महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को “गुरु ( व्यास ) सेवा श्री सम्मान” व गुरु ( व्यास ) प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान रेफरल ड्रॉ भी निकाला जयेगा। जिसमें आप मात्र 20 रुपये में स्मार्ट टीवी, पोर्टेबल चार्जेबल स्पीकर, स्मार्ट वॉच व चोपर आपने घर ले जा सकते है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में इस वर्ष मेले के दौरान “चौपाल” का आयोजन भी किया जा रहा है। पुराने बिलासपुर में बुजुर्ग एक जगह बैठ कर बातचीत किया करते थे उसी को युवा पीढ़ी को बताने के लिए चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में इस वर्ष एक नई प्रतियोगिता कहलुरी व्यंजन बनाना भी आयोजित की जाएगी। पुराने बिलासपुर के समय जो व्यंजन बनते थे उन्ही व्यंजनों को भी बना कर आकर्षण पुरस्कर दिए जाएंगे। कहलुरी व्यंजन प्रतियोगिता 13 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप अपनी प्रविष्टि भैरवा म्यूजिक अकेडमी में पीयूष कांगा 7807478039 करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *