अभिषेक मिश्रा बिलासपुर
16 दिसंबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीन कुमार चैधरी ने बताया कि17 दिसम्बर को जिले के विभिन्न स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक तथा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा जिसका स्लाॅट बुक करने का समय 12 से 1 बजे तक का रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला में 17 दिसम्बर को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बचत भवन घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराड़ी, कुठेहड़ा, हरलोग, नागरिक चिकित्साल्य बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तलाई, झंडूत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेहड़वीं, कपाहडा,
मरोतन, ऋषिकेश, कलोल, गाह घोड़ी, बुहाड़, पनौल, भेड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र धनी, आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र भगेड, घंडीर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वाहण, उप स्वास्थ्य केन्द्र दबट, लेहड़ी, नकराणा, नागरिक चिकित्साल्य मार्कंडेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नम्होल, छड़ोल, राजपुरा, मंडी मानवा, भजून, मलोखर, बागी संुगल, आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र सोलग, उप स्वास्थ्य केन्द्र गुगा भटेड, बैरी, चम्योण, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और एम्स कोठीपुरा बिलासपुर तथा रौड़ा में टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गए हैं। इन टीकाकरण केन्द्र में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।