5 मार्च: बिलासपुर में फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चीफ पैट्रन अरुण डोगरा रीतू और नवनियुक्त जिला प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर ने औपचारिक रूप से नई टीम का ऐलान किया।
प्रेस प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संगठन में ऐसे पत्रकारों को जिम्मेदारी दी गई है जो पत्रकार हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहते हैं। नई कार्यकारिणी में बाबू राम भारद्वाज और देशराज रणौत को संरक्षक बनाया गया है।
कश्मीर सिंह ठाकुर को जिला प्रधान, राकेश शर्मा को महासचिव और लोकेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में कुंदन रतन और बृजलाल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा संगठन में कई अन्य पत्रकारों को उपप्रधान, संयुक्त सचिव, कार्यालय सचिव, कानूनी सलाहकार और सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है।
चीफ पैट्रन अरुण डोगरा रीतू ने कहा कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी। संगठन से जुड़े पत्रकारों ने भी नई टीम के गठन पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि यह कार्यकारिणी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।