बिलासपुर में जिला स्तरीय कराटे प्रतयोगिता का आयोजन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
11 जनवरी।जिला बिलासपुर कराटे संघ के बैनर तले जिला स्तरीय कराटे प्रतयोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया। जिसमें कराटे एकेडमी कंदरौर और पनोह के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में कराटे एकेडमी कंदरौर और पनोह ने 39 पदक प्राप्त किए। जिसमें 21 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक, 6 कांस्य पदक पर खिलाडियों ने अपने नाम किए। 5 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में कृतिका चंदेल ने स्वर्ण पदक, 7 वर्ष आयु वर्ग लड़को में गिरीश ने स्वर्ण पदक और सार्थक कुमार ने रजत पदक, 8 वर्ष लड़को में अर्यानाभ ठाकुर स्वर्ण पदक।

रिआन चंदेल ने स्वर्ण पदक और अर्णव ने रजत पदक, 9 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में शगुन ठाकुर ने स्वर्ण और लड़को में पारुश ठाकुर ने कांस्य पदक, 10 वर्ष आयु वर्ग लड़को में हार्दिक ठाकुर ने स्वर्ण शिवांश ठाकुर ने रजत पदक, लड़कियों में यशिता स्वर्ण, मन्नत ठाकुर स्वर्ण पदक , रिजुल कुमारी स्वर्ण पदक, 11 वर्ष आयु वर्ग लड़को में प्रणव स्वर्ण पदक , आदर्श ठाकुर स्वर्ण पदक, अभिनव ठाकुर स्वर्ण पदक, रजत पदक, वैभव ढटवालिया रजत पदक, ईशान ठाकुर कांस्य पदक, लड़कियों में काशिश ठाकुर स्वर्ण पदक, तनवी चंदेल स्वर्ण पदक, 12 वर्ष आयु वर्ग लड़को में अनुराग ठाकुर रजत पदक, आरिक चंदेल रजत पदक, सतवीर सिंह रजत पदक, सूर्यांश ठाकुर कांस्य पदक, लड़कियों में सिमरन शर्मा स्वर्ण पदक, 13 वर्ष आयु वर्ग लड़को में निखिल ठाकुर स्वर्ण पदक, अखिल ठाकुर रजत पदक, आर्यन ठाकुर रजत पदक, शिवम ठाकुर कांस्य पदक, 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में नितिन शर्मा रजत पदक, निखिल कुमार कांस्य पदक, लड़कियों में दिव्यांशी महाजन स्वर्ण पदक, 15 वर्ष आयु लड़को में निखिल ठाकुर 2 स्वर्ण पदक, भुवनेश ठाकुर रजत पदक, लड़कियों में कशिश कांस्य पदक, 16 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में सानिया ठाकुर स्वर्ण पदक और कनुप्रिया स्वर्ण पदक हासिल किए।

कराटे एकेडमी कंदरौर और पनोह के कोच विजय ठाकुर संदीप ठाकुर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिला बिलासपुर कराटे एशोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सेंसाई मनोज पटियाल ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। बताया कि यह सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं तथा आने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगीता में जिला बिलासपुर की तरफ से अपना जौहर दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *