बिलासपुर में आधी रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फोरलेन पर 20.30 ग्राम चिट्टा सहित तस्कर गिरफ्तार

20 मार्च: बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना क्षेत्र में पट्टा फोरलेन पर देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध मारुति कार (HP31-9489) को जांच के लिए रोका गया। चालक के हाव-भाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें से 20.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सीता राम निवासी गांव छपरोल, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी मदन धीमान ने बताया कि नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिले में चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ा है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ इस अभियान को और मजबूत किया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *