बिलासपुर जिला अस्पताल को वितरित किए चिकित्सा उपकरण

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
25 फरवरी।विश्व मानव रूहानी केंद्र नवांनगर द्वारा जिला अस्पताल प्रशासन को चिकित्सा उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। अस्पताल परिसर में आयोजित सादे कार्यक्रम में रूहानी केंद्र के पदाधिकारी व अस्पताल प्रशासन मौजूद रहा। जिसमें अस्पताल प्रशासन को सर्जिकल मास्क, एन-95 मास्क, बीपी मशीन, पल्स आॅक्सिमीटर व अन्य उपकरण दिए गए। इन उपकरणों की हजारों रूपये किम्मत बताई जा रही है।

विश्व मानव रूहानी केंद्र के महासचिव ने बताया कि संस्था पूरे देश में स्वास्थ्य संबंधी उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाती आ रही है। कोविड कार्यकाल में भी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में निःशुल्क सामान वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी एवं अध्यात्मिक संस्था है। यह संस्था संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिम जीवन, अध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के समाज सेवी कार्यां का आयोजन करती है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में पूरी उर्जा एंव जोश के साथ चैरिटी कार्य किए गए है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डा. एनके भारद्वाज ने इस संस्था का धन्यावाद किया है और कहा कि संस्था द्वारा दिए गए उपकरणों की इस वक्त अस्पताल प्रशासन को सख्त जरूरत है। क्योंकि कोविड के समय में यह उपकरण अधिक उपयोग में लाए जा रहे है। ऐसे में उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों का इस चिकित्सा उपकरण देने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से धन्यावाद किया है। इस मौके पर सदर एसडीएम रामेश्वर दास व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुदर्शन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *