बिलासपुर: अंतर राज्य सांस्कृतिक उत्सव व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 6 नवंबर से

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। बिलासपुर जिले की जानी-मानी संस्था हिम कला संगम की ओर से ग्राम पंचायत दयोथ के प्रांगण में 6 नवंबर से 9 नवंबर तक अंतर राज्य सांस्कृतिक उत्सव व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए हिम कला संगम के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि पंचायत की जनता, भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर, नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर तथा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के सहयोग से इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में खेलों के साथ-साथ रात्रि के कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार भाग लेंगे। खेलों में महिला कबड्डी, पुरुष बालीवाल व कबड्डी का आयोजन होगा। साथ ही इस उत्सव में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह तथा स्थानीय स्कूलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण खेल भी इसमें आयोजित होंगे, जिनमें मटका फोड़, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर प्रमुख रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *