बिजली महादेव क्षेत्र की पहाड़ियों में आग, वन विभाग ने शुरू की जांच

20 फरवरी: कुल्लू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव की पहाड़ियों में देर शाम आग लगने की घटना सामने आई। आग ने कुछ ही समय में आसपास के वन क्षेत्र को प्रभावित किया, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं और देर रात तक नियंत्रण के प्रयास जारी रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में आग लगने की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय स्तर पर चिंता व्यक्त की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू किए। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अरण्यपाल (CF) संदीप शर्मा ने कहा कि विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यदि किसी की लापरवाही या जानबूझकर आग लगाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *