बिजली उपभोक्ताओं को राहत: 126-300 यूनिट पर ₹1.72 प्रति यूनिट सब्सिडी फिर से लागू

6 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 126 से 300 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत देते हुए सब्सिडी बहाल कर दी है। अब इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को ₹1.72 प्रति यूनिट की दर से सब्सिडी दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि पहले जारी आदेशों में 125 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद कर दी गई थी, जिसके चलते उन्हें ₹5.89 प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल चुकाना पड़ रहा था। इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी गई थी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सब्सिडी बहाल करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बिजली बोर्ड को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हालांकि, जिन घरेलू उपभोक्ताओं के दो से अधिक बिजली मीटर हैं, उन्हें पहले की तरह ₹5.89 प्रति यूनिट की दर से ही भुगतान करना होगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा और उनके बिजली बिल में राहत देखने को मिलेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *