बाबा बालक नाथ मंदिर मार्ग पर हादसा: चट्टान गिरने से श्रद्धालु घायल

10 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आकर एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर से आए श्रद्धालुओं का एक जत्था रात करीब सवा दस बजे बैरियर नंबर एक के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान नीचे आ गिरी। इसके टुकड़ों से 40 वर्षीय महिला घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद बच्चे सुरक्षित बच गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और फिर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। मंदिर प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही वहां फेंसिंग और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *