बाढ़ से पाकिस्तान में तबाही, 1100 से अधिक लोगों की मौत, 3 करोड़ से ज्यादा हुए वेघर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमलाभारत के पडोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। एक तिहाई पाकिस्तान पानी में डूब चुका है। गली-मोहल्ले पानी-पानी हो गए हैं। सिंध से लेकर बलूचिस्तान तक कई राज्यों में हालात बेहद चिंताजनक हैं । अब तक 1,100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। तीन करोड़ से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।

आलम ये है कि अब लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 75 लोगों ने दम तोड़ दिया। 59 की हालत गंभीर है

पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1,136 पहुंच गई है। ये आंकड़े सरकारी हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 2,500 से भी ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। बाढ़ के चलते 3.3 करोड़ लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। ये आंकड़ा पाकिस्तान की आबादी के करीब सातवें हिस्से के बराबर है। तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *