बलबागडू गांव की महिला ने रात को अपने ससुराल में जहरीला पदार्थ निगला

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

27 मार्च।  पुलिस चौकी मझीन के तहत मझीन क्षेत्र के बलबागडू गांव की महिला ने रात को अपने ससुराल में जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। विवाहिता की पहचान 23 वर्षीय प्रियंका पत्नी पंकज कुमार निवासी बलबागड़ू डाकघर मझीन तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। प्रियंका ने आत्‍महत्‍या करने के पूर्व कोई भी सुसाइड नोट नहीं रखा है, इस कारण अभी तक आत्‍महत्‍या के कारण पता नहीं चल पाए हैं। पुलिस ने ससुराल व मायका दोनो पक्षों के बयान कलमबद्ध किए हैं।

प्रियंका के पिता अमर चंद निवासी मरियाना डाकघर सियालकड़ ने उसके पति पंकज कुमार पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उसका पिता प्रियंका को अक्सर दहेज के लिए तंग किया करता था। पुलिस ने प्रियंका के पिता अमरचंद के बयान के आधार पर पंकज कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 498 व 306 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल्य ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *