बरमाणा में नशे पर वार: चेकिंग के दौरान कार से चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

11 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरमाणा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गश्त और नियमित यातायात जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा की टीम बड़ा पत्थर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार (HP 33E-2626) को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 0.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान तनीष चंदेल (26) निवासी गांधी रोपा, बैरी रजादियां तथा विवेक शर्मा (34) निवासी मान्नर, देवली, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ थाना बरमाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था। उन्होंने दोहराया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *