बरमाणा में खड़ी कार को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

2 अप्रैल: बिलासपुर जिले के बरमाणा स्थित एसीसी स्टाफ कॉलोनी में खड़ी एक कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह कार प्रमोद दधीच निवासी बीकानेर की है, जो वर्तमान में बरमाणा में कार्यरत हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच में सामने आया कि 30 मार्च की रात करीब 11:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *