बधाई को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई शिकायत

15 मार्च: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र के गांव कुंडियों में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जोया महंत निवासी गुज्जर कॉलोनी बद्रीपुर ने बताया कि वह अपनी साथी आशा, नैना और शिवानी के साथ गांव कुंडियों में बधाई लेने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान राज कुमारी उर्फ नर्गिस अपने साथियों समीर खान और खुशी उर्फ जानी के साथ वहां पहुंची और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

दूसरे पक्ष की ओर से राज कुमारी निवासी देवीनगर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि जब वे अपने साथियों के साथ वहां पहुंचीं तो पहले से मौजूद दूसरे गुट के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

माजरा थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *