बद्दी वृत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया क्षमता वर्धन प्रशिक्षण

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शांति गौतम, बीबीएन 

23 फरवरी। बुधवार को संस्था ह्यूमन पीपुल टू पीपुल इंडिया के सामुदायिक विकास परियोजना “स्वस्थ एवं शिक्षित समुदाय के विकास के लिए आंगनबाड़ियों को मजबूत करने के कार्यक्रम” के तहत बद्दी वृत की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए  प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण का शुभारंभ एकीकृत बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर अरुणा कश्यप ने किया। जसवंत ने कहा कि परियोजना का उदेश्य मातृ एवं बाल स्वास्थ्य में सुधार लाना एवं स्वास्थ्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता वर्धन करना है।

संस्था के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अविरल ने सभी कार्यकर्ताओं को एनीमिया के बारे में बताया कि  एक गर्भवती महिला में एनीमिया की पहचान कैसे की जाती तथा इसके घातक परिणाम क्या होते हैं और इससे किस तरह से बचाव किया जा सकता है।

इस प्रशिक्षण में बद्दी वृत्त की 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संस्था कार्यकर्ता राखी और किरण ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *