बद्दी में फैक्ट्री हादसा: बीम गिरने से कामगार की मौत, जांच शुरू

30 मार्च: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक फैक्ट्री के अंदर हुए हादसे में एक कामगार की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कामगार कन्हैया अपने साथी के साथ एक कंपनी में बड़े लोहे के बीम तैयार करने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक ऑपरेटर द्वारा हाईड्रा मशीन से बीम उठाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि बीम उठाते समय संतुलन बिगड़ गया और एक बीम अन्य बीमों से टकरा गया, जिससे सभी बीम गिर गए। इस दौरान कन्हैया नीचे आ गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए उसे बाहर निकाला और ईएसआई अस्पताल काठा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *