बद्दी में जरुरतमंदो को वस्त्र बांट कर मनाई मकर संक्रांति व विवेकानंद जयंती

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शांति गौतम,बीबीएन

15 जनवरी।बददी की अग्रणी सामाजिक संस्था हरिओम योगा सोसाईटी ने मकर संक्रांति व विवेकानंद जयंती को अनोखे ढंग से मनाया। संस्था ने पूरे शहर से सोशल मीडीया पर आहवान कर पहले वस्त्रों का एकत्रीकरण किया तथा फिर प्रवासी कामगारों की बस्तियों में जाकर उनका वितरण किया।

कार्यक्रम के संयोजक डा श्रीकांत शर्मा व महामंत्री कुलवीर सिंह आर्य ने बताया कि इस दौरान बददी शहर के आसपास के क्षेत्रों के दानी बहन भाईयों द्वारा प्रदान किए गए 100 कम्बल,बच्चों, महिलाओं और पुरूषों को सर्दियों के कपड़े बांटे गए। इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम में नगर परिषद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेस तीन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, ढेला के समाज सेवी राजिन्द्र चौधरी, मजदूर नेता हरवंश राणा, हरि ओम योगा सोसाइटी के विवेक तिवारी, रोहित ,धन बहादुर,श्रीहरि ओम योगा सोसाइटी व अन्य सहयोगी संस्थाओं के दो दर्जन सदस्यों ने वस्त्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

डा. श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में हिम जन कल्याण समिति, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेस 3, समाज कल्याण ट्रस्ट के तमाम सदस्यों और कम्बल तथा गर्म वस्त्र दान देने वाले सभी भाई बहनों का आभार प्रकट किया। डा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था हर साल समाज के लोगों व संस्थाओं से मिलकर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

बददी में बहुत सारे गरीब व जरुरतमंद लोग रहते हैं, जिनके पास पहनने को गर्म वस्त्र नहीं होते तथा वे नहीं चाहते की इस ठंड में कोई गर्म वस्त्रों से वंचित रहे। इसलिए वे हर घर से वस्त्र एकत्रित करते हैं चाहे वो पुराने हो या नए। इन वस्त्रों को बददी की प्रवासी मजदूर बस्तियों में जाकर वितरित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *