14 फरवरी: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दावत चौक स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स के चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद एसपी बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। रेस्क्यू की गई युवतियों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
एसपी विनोद धीमान ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।