31 जनवरी , बीबीएन , 31 जनवरी :
कविता शांति गौतम
बीबीएन | 31 जनवरी
कविता शांति गौतम
हिमाचल प्रदेश पुलिस जिला बद्दी से मानद सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बहादुर सिंह शनिवार को सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर बद्दी पुलिस परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
एएसआई बहादुर सिंह का जन्म 5 जनवरी 1968 को ग्राम एवं डाकघर निचला खेड़ा में हुआ। उन्होंने 10 जुलाई 1987 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की। लगभग 38 वर्षों के लंबे और गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ विभाग की सेवा की।
बद्दी पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक योगराज चंदेल, थाना प्रभारी शिव प्रकाश एवं देवराज सहित अन्य अधिकारियों ने बहादुर सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें विभाग के लिए एक समर्पित कर्मी बताया। अधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।