बड़ी खुशखबरी: अप्रैल से दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच फिर शुरू होगी हवाई सेवा

23 मार्च: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि अप्रैल माह से दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा के बहाल होने से प्रदेश में पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी और यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

बता दें कि इस रूट पर एलाइंस एयर के साथ हुए करार के तहत उड़ानें संचालित की जा रही थीं, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा था। हालांकि 24 सितंबर 2025 को करार अवधि समाप्त होने के बाद यह सेवा बंद हो गई थी, जिससे शिमला, धर्मशाला और अमृतसर के लिए हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित हुई।

इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से इस सेवा को बहाल करने का मामला उठाया। अब बजट में की गई घोषणा के बाद उम्मीद है कि अगले महीने से एक बार फिर इस रूट पर उड़ानें शुरू होंगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *