बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने SDM को भेंट किया अपने एक दिन का वेतन  

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

        विक्रम चंबियाल, धर्मशाला

02 जून। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन  कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में सहायता स्वरूप एसडीएम् कांगड़ा के समक्ष भेंट किया।इनके द्वारा कुल 33696/-  रुपए की कुल राशि चेक के माध्यम से एस डी एम् कांगड़ा अभिषेक वर्मा के समक्ष कोरोना महामारी से लड़ाई में सहायता स्वरूप दी गई।एसडीएम कांगड़ा ने इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है। जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। यही समय है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति मानवता की एक मिसाल पेश कर सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को इस समय उचित सहायता मिलनी बहुत आवश्यक है। और यह तभी संभव है जब हम प्रत्येक अपनी जिम्मेवारी समझे, और आगे आकर प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करें। इस मौके पर अभिषेक वर्मा के समक्ष मंदिर परिसर के अधिकारी दलजीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार व उनके अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *