1 फ़रवरी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लगातार नौवीं बार देश का आम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान कई अहम घोषणाएं की गईं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। सरकार ने कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का फैसला किया है, जिससे कई जरूरी सामान सस्ते होंगे।
कच्चे चमड़े और उससे जुड़े उत्पादों पर ड्यूटी घटने से जूते, बैग और अन्य लेदर आइटम सस्ते होने की उम्मीद है। वहीं मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स, खासकर बैटरियों पर ड्यूटी कम होने से मोबाइल फोन की कीमतों में भी गिरावट आ सकती है।
सरकार ने विदेश में पढ़ाई को भी सस्ता करने का ऐलान किया है। टीसीएस (TCS) की दर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा खेल से जुड़े उपकरणों और सोलर सेक्टर से जुड़े उत्पादों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है।
ये चीजें होंगी सस्ती
- कपड़े और लेदर उत्पाद
- जूते और सिंथेटिक फुटवियर
- कैंसर और शुगर की 17 दवाएं (ड्यूटी फ्री)
- लिथियम आयन सेल और मोबाइल बैटरियां
- सोलर ग्लास
- सीएनजी के लिए मिक्स्ड गैस
- ईवी से जुड़े उत्पाद
- माइक्रोवेव ओवन
- विमानों का ईंधन
- विदेश यात्रा
ये चीजें होंगी महंगी
- शराब
- स्क्रैप
- खनिज से जुड़े उत्पाद
बजट के इन फैसलों से जहां आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं कुछ सेक्टरों में कीमतें बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।