बंदला धार में विकास कांग्रेस की देन:राम लाल ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

..अभिषेक मिश्रा बिलासपुर
01 नवंंबर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राम लाल ठाकुर, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत बंदला की सड़क चनालग से चाबड़ा का उद्घाटन किया। इस सड़क पर अभी तक दो लाख रुपये का खर्च किया जा चुका है यह पैसा राम लाल ठाकुर जी के अनुमोदन पर वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार से दिलाया गया है।

इस सड़क को बंनाने में श्याम लाल और बालक राम ने अपनी मलकीयती भूमि दान देने में सहयोग दिया उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। राम लाल ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर का पर्यटक स्थान कहे जाने वाले बंदला एक ऐसा स्थान है जिसमें लोगों का जीवन स्तर बदला है, जिसके लिए आप सभी बंदला वाशी बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि बंदला के लोंगो को आज भी धनिया प्रधान जी को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि आज भी बंदला धार में जो पीने के पानी की योजना यह उनकी ही देन है। आज बंदला धार साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व की सबसे उपयुक्त साइट बन के उभरी है, और यहां पर जो वन विश्राम गृह है वह भी उनके समय की देन रही है।

इस मौके पर भण्डारू राम, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य व महासचिव जिला कांग्रेस राजेन्द्र ठाकुर, संदीप सांख्यान, जितेंद्र चंदेल, संजय गुलेरिया, हेम चंद ठाकुर, जीवन सिंह ठाकुर, नौणी पंचायत के प्रधान निर्मला राजपूत, ग्राम पंचायत मेहरी काथला की प्रधान कांता शर्मा, युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव पवन ठाकुर, हरदेव ठाकुर, ज्ञान चंद, राजेश कुमार, जीत राम, अमर सिंह, राकेश शर्मा, सुरेंदर ठाकुर, जगदीश कुमार, सुरेश, कुलदीप भारद्वाज, श्याम लाल, सुरेश, बालक राम, राकेश, जगदीश व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *