बंजार कांग्रेस ने सैंज बाजार व अस्पताल को किया सैनिटाइज़:मास्क भी बांटे

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

       महेंद्र सिंह, सैंज (कुल्लू)
28 मई। प्रदेश में कोरोना के कारण हर रोज़ हालात नाजुक होते जा रहे है। ऐसे हालात से निपटने के लिए सरकार और स्वस्थ्य विभाग के साथ कांग्रेस पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कोरोना महामारी की इस मुश्किल घड़ी में बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने क्षेत्र में जनता को मास्क बांटने संग सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज कर जनता को  सामाजिक दूरी का पालन करने तथा कोरोना बचाव के नियमों की पालना करने के लिए जागरूक कर रहे है।

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज सैंज बाजार और सैंज हॉस्पिटल को सैनिटाइज किया गया और जनता को मास्क बांटे गए। इस अभियान में अध्यक्ष बंजार कांग्रेस दुष्यंत ठाकुर के साथ जिला कांग्रेस सेवादल महेश शर्मा, उपाध्यक्ष बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोविंद ठाकुर, अध्यक्ष युवा कांग्रेस बंजार राकेश ठाकुर सोनू, उप प्रधान ग्राम पंचायत दुशाहड़ ठाकुर सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल सुरेश कुमार, सचिव व्यापार मंडल मोहर सिंह, बंजार कांग्रेस के सचिव दिवेश शर्मा,सोशल मीडिया युवा कांग्रेस नरेश, युवा कांग्रेस के बलदेव राणा चुन्नू मियां गविश शर्मा और एनएसयूआई के अध्यक्ष हैप्पी दुमच उपस्तिथ रहे।
अध्यक्ष बंजार कांग्रेस ने जानकारी दी कि इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुये बंजार विधानसभा की हर पंचायत को सैनिटाइज किया जाएगा।दुष्यंत ठाकुर ने बताया कि बंजार कांग्रेस इस कोरोना महामारी के मुश्किल समय में जनता के साथ खड़ी है। पिछले वर्ष अध्यक्ष बंजार कांग्रेस तथा उनके साथियों ने बंजार विधानसभा के हर क्षेत्र में जनता को मास्क सैनिटाइजर और राशन बांटा था। इस वर्ष भी उन्होंने तथा उनके साथी अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोगो को मास्क राशन और सैनिटाइजर बांट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *