26 मार्च: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान स्वारघाट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार से 956 ग्राम चरस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने टनल नंबर-1 (कैंचीमोड़) के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुकव अली (39), निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी।